{"_id":"5fcd206d8ebc3ecf715cb2cb","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4293287198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर पार्किंग तो फुटपाथ पर कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर पार्किंग तो फुटपाथ पर कब्जे
विज्ञापन
पार्किंग न होने के कारण सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पालिका प्रशासन नगरवासियों को चलने के लिए फुटपाथ तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है, क्योंकि इस पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर पार्किंग बना ली है। कुछ व्यापारियों ने फुटपाथ पर ठेले लगवाकर कमाई का जरिया बना लिया है। शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का न होना है। इस कारण फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहन खड़े होते है। जो रोजाना जाम का कारण बनते हैं। दो साल पहले नगर पालिका ने पार्किंग को लेकर जो कवायद शुरू की थी, वह अब भी फाइलों तक ही सीमित है।
फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण शहर की सड़कें संकरी होकर गलियां बन गई है। नगर की सभी सड़कों के फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा है। कहीं पर दुकानदार फुटपाथ का प्रयोग पार्किंग के रूप में कर रहे हैं तो कहीं पर कारोबार के रूप में। कुछ व्यापारी दुकान के सामने ठेले लगवाकर उनसे पैसे भी वसूलते हैं। फुटपाथ पर ठेले होने से दुकान पर सामान लेने वालों को अपना वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराने के लिए न तो पालिका प्रशासन ध्यान दे रही है और न ही यातायात पुलिस । शहर के स्मार्ट बनाने का दावा करने वाले नगर पालिका के जिम्मेदारों को भी संकरी सड़के नजर नहीं आतीं। इसका खामियाजा नगर वासियों के साथ कोर्ट, कचहरी, अस्पताल एवं विकास भवन आने वालों को जाम के तौर पर भुगतना पड़ता है।
.
10 से 15 फुट रह गई सड़कें
शहर की मेन सड़कों की चौड़ाई कागजों पर भले ही 20 से 25 फुट हो, लेकिन अतिक्रमण के चलते मौजूदा समय में केवल 10 से 15 फुट ही रह गई हैं। इसी कारण अस्पताल रोड, संकटा देवी रोड, मेन रोड एवं खीरी रोड पर जाम की स्थिति बनती है। शाम के समय इन सड़कों के हालात तो और भी खराब हो जाते हैं। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
.
दो साल से कागजों पर चल रहे पार्किंग स्थल
सड़कों पर आडे़ तिरछे खड़े हो रहे वाहन जाम का कारण न बनें, इसके लिए पालिका प्रशासन ने दो साल पहले शहर के आठ स्थान पार्किंग के लिए चिह्नित किए थे। मगर, आज तक पार्किंग स्थल की योजना अमल में नहीं आ सकी। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण पार्किंग स्थल की योजना भी गए दिनों की बात होकर रह गई।
.
13 दुकानदारों ने लौटाया नगर पालिका का नोटिस
संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय है। पिछले दिनों सदर एसडीएम के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने सड़क की पैमाईश कर पक्का अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए थे। इसके बाद पालिका ने 77 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसमें से 13 लोगों ने नोटिस वापस कर दिए।
.
नगर पालिका के निर्धारित पार्किंग स्थल
-रेलवे स्टेशन के किनारे की साइड पटरी, कूडा डलाव घर तक।
- मिश्राना पुलिस चौकी के सामने की साइड पटरी दु:खहरणनाथ मंदिर तक।
- कंपनी बाग के किनारे की साइड पटरी पर जिला पंचायत गेस्ट हाउस तक।
- थरवरनगंज में रेमंड शॉप के सामने की साइड पटरी
- मोहल्ला बाजार में आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के सामने नाले की साइड पटरी।
- संकटा देवी पुलिस चौकी के सामने की साइड पटरी।
- कामनाथ अस्पताल के सामने की साइड पटरी जिला अस्पताल के गेट तक।
- तहसील के सामने साइड पटरी पर जिला पशु अस्पताल गेट तक।
.
बोले नागरिक-अतिक्रमण के कारण सड़कों से निकलना है मुश्किल
शहर की ऐसी कोई रोड नहीं है, जिस पर अतिक्रमण न हो। जिला एवं महिला अस्पताल रोड पूरी तरह पार्किंग बन गई है। इस कारण जाम लगने से नगरवासियों के साथ मरीज भी परेशान होते हैं।
-उमाकांत मिश्रा, राजाजीपुरम
.
पालिका प्रशासन को फुटपाथ कब्जा मुक्त कराकर पार्किंग स्थल बनवाने चाहिए, जिससे सड़कों पर जाम न लगे और नगरवासियों के साथ दूर दराज से आने वालों को जाम में परेशान न होना पड़े।
-देवेंद्र निगम, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल लाखुन
.
अतिक्रमण को लेकर अस्पताल रोड और संकटा देवी रोड के हालात सबसे खराब हैं। दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा कर रखा है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल है।
- डॉ. विजय प्रकाश वर्मा
.
पार्किंग स्थल का निर्माण कराना हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए जगह चिह्नित की गई थी, लेकिन किस कारण नहीं बन सके। इसके बारे में जेई से मालुमात की जाएगी।
-निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर