फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सतौती सरोवर की पटाई शुरू, प्रशासन बना अनजान

Mon, 07 Dec 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पुनर्भूग्रंट को जाने वाली टूटी पुलिया। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर के बीचोबीच प्राचीन सतौती सरोवर की लोगों ने फिर से पटाई करनी शुरू कर दी है। सरोवर का काफी हिस्सा कूड़े, मलबे से पाटा जा चुका है। इतना सब होने के बावजूद भी प्रशासन मामले से अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

अभिलेखों में यह सरोवर गाटा संख्या 2560 रकबा 4.060 हेक्टेयर सतौती सरोवर के नाम से दर्ज है। आरोप है कि साल दर साल लोग इस सरोवर पर तहसील और नगर पालिका प्रशासन की साठगांठ से अवैध कब्जा दर्शाकर पटाई कर प्लाटिंग शुरू कर देते हैं। सरोवर के काफी हिस्से पर अवैध मकान बन चुके हैं। अब फिर आधे सरोवर पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं, लेकिन तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद जान कर भी अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

-
मत्स्य विकास अभिकरण के नाम दर्ज है सरोवर
प्राचीन सतौती सरोवर काफी अरसे से मत्स्य विकास अभिकरण के नाम दर्ज है। मत्स्य विकास अभिकरण ने सरोवर में मछली पालन के लिए अपने नाम तहसील अभिलेखों में दर्ज करवा लिया था। यह बात अलग है कि मत्स्य विभाग ने कभी भी सरोवर में मछली पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मौके पर राजस्व टीम को भेजकर सतौती तालाब की पैमाइश और सीमांकन कराएंगे। किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed