फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

धान तौल न होने पर किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Dec 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
निघासन। मंडी समिति में खड़ी ट्रालियां - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां। कृषि उत्पादन मंडी समिति में 15 दिनों से धान खरीद बंद होने से गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने तौल दोबारा चालू न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। खरीद चालू करने को लेकर मंडी सचिव को किसानों ने एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मंडी समिति में धान की तौल कराने आए किसानों ने बताया कि उनकी धान से भरी ट्रॉलियां 15 दिनों से मंडी समिति में खड़ी हैं। किसान प्रतिदिन वहां पर अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तौल कराने की मांग करते है। अधिकारी अगले दिन तौल का आश्वासन देकर मामले को टाल देते है। गुरुवार को भी रोज की भांति आश्वासन मिलने से नाराज किसान आक्रोशित होकर इकट्ठा हो गए और धान की खरीद न होने पर धान जलाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके बाद किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव सुलेमान को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन

--
गन्ना अधिकारियों ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
सलीमाबाद। गन्ना अधिकारियों ने पलिया बजाज चीनी मिल क्षेत्र के कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं और क्रय केंद्र पतिया में अधिक जाम लगने की समस्या को हल करने के लिए ठेकेदार से वाहन बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट हेड प्रदीप सलार, प्रधान प्रबंधक सुनील कुमार ढींगरा, क्षेत्रीय मिल अधिकारी वरिष्ठ संजीव मान सिंह और उप गन्ना प्रबंधक अशोक मौर्य ने पलिया चीनी मिल से संचालित क्रय केंद्र मुर्गहा, बल्लीपुर, पतिया, गंगाबेहड़, तिकोना फार्म आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पतिया क्रय केंद्र के किसानों ने बताया वाहनों की कमी होने के कारण ज्यादा जाम लगता है। जाम लगने के कारण कई कई दिनों तक किसानों को वहां पर खड़े रहना पड़ता है। इस पर अधिकारियों ने किसानों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed