{"_id":"5fc93ee98ebc3e9ba75cb218","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4289893197","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति से कृषि फसली ऋण ले सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति से कृषि फसली ऋण ले सकेंगे किसान
विज्ञापन
Civic Amenities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड राजापुर बेनी में नाबार्ड के तहत किसान गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता समिति चेयरमैन देवेश प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि परमेश यादव शाखा प्रबंधक डीसीबी ने किसानों को नई ऋण नीति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अब समिति गन्ना किसानों को भी बैंक के कृषि फसली ऋण के समान 56000 रुपये प्रति एकड़ दे सकेंगी। समिति में मासिक बचत खाता भी चल सकेंगे। आने वाले समय में समितियों पर बिजली के बिल भी जमा किए जा सकेंगे। समिति में नए गोदाम भवन के विषय में किसानों व संचालक मंडल से भी चर्चा हुई। यह गोदाम 100 मीट्रिक टन का 40 लाख की लागत से बनेगा। समिति ने ऋण वसूली को लेकर किसानों से आग्रह किया। समिति के पूर्व सभापति चंद्रभाल सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक जताया गया। संचालक मंडल से सेवा सिंह, चंद्रमोहन, शिवशंकर, त्रिलोक सिंह, ताहिरा सहित तमाम किसान थे। संवाद