फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पांच लाभार्थियों को टूल किट, चार को बांटे ऋण के स्वीकृत पत्र

Fri, 04 Dec 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर में ऑनलाइन लोन मेला एवं टूल वितरण कार्यक्रम में लाभार्थी को किट देते डीएम शैलेंद्र कुमा? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन लोन मेला एवं टूल किट वितरण का वर्चुअल कार्यक्रम कराया गया, जिसमें एनआईसी में पांच लाभार्थियों को टूल किट दिया गया। जबकि चार लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

ऑनलाइन लोन मेला एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष के माध्यम से डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह जिले के लाभार्थियों सहित जुड़े। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ ही नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने में बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत परंपरागत हस्तशिल्प के स्किल डेवलपमेंट उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए इनका प्रशिक्षण कराने सहित उन्हें निशुल्क टूल किट का वितरण कर रही है। एमएसएमई उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न एप्स के माध्यम प्लेटफार्म उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकर्स ने विशेष रुचि दिखाई है, जिसके लिए उन्होंने बैंकर्स को बधाई दी। इसके बाद विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हलवाई, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, लोहार के परंपरागत पांच लाभार्थियों को टूल किट दी गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत टेलरिंग के व्यवसाय के लिए तीन लाख, वुडन एवं फर्नीचर के व्यवसाय के लिए पांच लाख का ऋण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बुटीक एवं सिलाई कार्य के लिए एक लाख एवं ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत दो लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपये का ऋण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed