{"_id":"5fc93bfa8ebc3eefbb07780a","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly428987938","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने कहा-परिश्रम और निष्ठा ही वकीलों की पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने कहा-परिश्रम और निष्ठा ही वकीलों की पूंजी
विज्ञापन
अधिवक्ता दिवस पर वकीलों को संबोधित करते जिला जज मुकेश मिश्रा। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। राजेंद्र प्रसाद वाटिका में प्रथम राष्ट्रपति की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला जज मुकेश मिश्र ने कहा कि परिश्रम और निष्ठा ही वकीलों की पूंजी है, क्योंकि अधिवक्ता जीवन संघर्ष और चुनौतियों से परिपूर्ण है।
जिला अधिवक्ता संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज मुकेश मिश्र ने कहा कि व्यक्तित्व और विचार कभी मरते नहीं हैं। आज भी लेनिन, माओत्सेतुंग, गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कार्यों की पुनरावृत्ति संभव है। अध्यक्ष घनश्याम अग्निहोत्री ने बताया कि वकीलों का जीवन अजीवन छात्र जीवन होता है, निरंतर स्वाध्याय की अधिवक्ताओं की पहचान है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार त्रिवेदी ने वकालत पेशे को प्राचीन पेशा बताते हुए नारद ऋषि को पहला वकील बताया। इस दौरान एडीजे कुलदीप सक्सेना ने वकीलों को धैर्यवान मृदुभाषी और परिश्रमी होने की बात कही। एडीजे दीपेंद्र सिंह, एनसी सैमवाल, सुनील प्रसाद ने भी विचार रखे। वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, रामाशीष मिश्र, सुरेश सिंह मुन्ना, प्रीतम सिंह बग्गा, रामनरायन त्रिवेदी केवल कृष्ण, अरविंद मिश्र सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
--
सम्मनित हुए अधिवक्ता
अधिवक्ता संघ की ओर से सम्मान समारोह में जिला उपभोक्ता फोरम मुजफ्फरनगर शामली के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
--
नवनियुक्त एल्डर्स कमेटी चेयमैन ने संभाला पदभार
वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र वर्मा को एल्डर्स कमेटी के नए चेयरमैन के रूप में पद दायित्व सौपा गया, जिसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
--
वरिष्ठ अधिवक्ता को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन एडीजे कोर्ट परिसर में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सिविल बार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामसेवक मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि सिविल बार एसोसिएशन की ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष अवधेश चंद्र दीक्षित ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि जब किसी पीड़ित, मजलूम के पास कोई चारा नहीं रहता है। तब वह न्यायालय की शरण में आता है। तब अधिवक्ता ही उसकी सहायता कर उसे न्याय दिलाता है। काले कोट वालों को समाज में भ्रष्टाचार फैलाने वालों के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने लोगों से डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पद चिह्निों पर चलने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सिविल बार अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला, सुरेंद्र नाथ गुप्ता, रामखिलावन मिश्रा, मानस त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान इकबाल अहमद, इंदु शेखर मिश्रा, राजपाल सिंह, रवि शुक्ला आदि रहे। वहीं एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता अनूप मिश्रा को बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य अखिलेश अवस्थी की ओर से सिविल बार ने 25000 का चेक प्रदान किया। संवाद