{"_id":"5fc7dea28ebc3e9bf228dfd7","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4288658131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन की सूचना न मिलने पर भड़के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन की सूचना न मिलने पर भड़के सभासद
विज्ञापन
लखीमपुर नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए आई जेसीबी और डंपर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच की खाई कहीं से कम होती नहीं दिख रही है। इसकी नजीर बुधवार को नगर पालिका में जेसीबी और डंपर के उद्घाटन मौके पर देखने को मिली। पालिका प्रशासन ने सभासदों को इसकी सूचना तक नहीं दी। इस पर निर्वाचित और नामित सभासदों ने नाराजगी जताई है।
नगर पालिका ने कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी और डंपर खरीदे हैं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने इनका उद्घाटन कर सफाई कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। इसको लेकर नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मगर, इसके बारे में कुछ निर्वाचित और नामित सभासदों को सूचना तक नहीं दी गई। इसको लेकर सभासदों में नाराजगी है। इनका कहना है कि पालिका प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। न तो मोहल्लों में काम कराया जा रहा है और न ही पालिका में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी जा रही है।
....
पालिका परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना सभासदों को भी होनी चाहिए, लेकिन पालिका प्रशासन सूचना देना जरूरी नहीं समझता। इसके पीछे उनका क्या मकसद है यह तो जिम्मेदार ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
-रविंद्र रावत, सभासद कपूरथला
.....
नगर पालिका में बुधवार को नए डंपर और जेसीबी को रवाना किया गया। मगर, इसके बारे में कोई सूचना तक नहीं मिली। जबकि सभासदों को सूचना दी जानी चाहिए थी।
-राशिद पठान, सभासद थरवरनगंज
.....
सूचना देने के लिए पालिका कर्मी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यदि सूचना नहीं दी है तो यह गलत बात है। गुरुवार को इसके बारे में जानकारी करेंगे।
-आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी