{"_id":"5fc7da698ebc3e9bbd5f6938","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4288619112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग तेज
विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते ओबीसी महासभा के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि देश का किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान अपनी वाजिब मांगों को लेकर सड़क पर है यह दुर्भाग्य का विषय है। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून को वापस लेने, बिजली संशोधन विधेयक रद्द करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने, किसान संगठनों से बिना शर्त चर्चा करने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने, आंदोलन रत किसानों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगे शीघ्र पूरी न हुई तो महासभा पूरे देश में लामबंद होकर किसानों के समर्थन में आंदोलन करेगी।
--
दिल्ली जा रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, रिहा
मैगलगंज (खीरी)। दिल्ली के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान यूनियन के कई कार्यकर्ताओं को मैगलगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज से भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे जिसकी जानकारी मैगलगंज पुलिस को लग गई। जैसे ही किसान यूनियन के लोग अलियापुर मोड़ नेशनल हाईवे पर पहुंचे। मैगलगंज पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी सहित थाने ले गई। किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में सभी लोगों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। संवाद
-
किसान स्वाभिमान यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
गोला गोकर्णनाथ। नगर में किसान जन जागरण के लिए किसान स्वाभिमान यात्रा के आगमन पर कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बुधवार को किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तरुण पटेल के नेतृत्व में फर्रुखाबाद से चलकर किसान स्वाभिमान यात्रा शाम को नगर के अशोक चौराहा पहुंची, जहां पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर तरुण पटेल का स्वागत किया। उसके बाद अशोक चौराहा स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा बहारगंज गांव के लिए रवाना हुई। जहां बैठक करने के बाद यात्रा ने लखीमपुर के लिए प्रस्थान किया। संवाद