फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गोला में बाजार खुलते ही गायब हो जाता है फुटपाथ

Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मोहम्मदी रोड पर चौराहे के निकट लगी दुकानें। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर की सभी प्रमुख मार्गों के किनारे दोनों ओर नगर सीमा के अंदर 15 से 20 फुट चौड़ा फुटपाथ है लेकिन बाजार खुलते ही कहीं वर्कशॉप, कहीं टैक्सी स्टैंड, कहीं ट्रांसपोर्ट, तो कहीं रोड के किनारे तक सजा कारोबार और दुकानों के सामने दोपहिया, चौपहिया वाहन खड़े हो जातेे हैं। आलम यह है कि राहगीरों को पैदल निकलने तक की जगह नहीं रह जाती और जाम की समस्या बनी रहती है। फिर चाहे नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ, पुलिस के अधिकारी हों या तहसील के अधिकारी सभी नजरें झुकाए इस समस्या को अनदेखा किए हूटर बजाते निकल जाते हैं।
विज्ञापन

--------
सीन 1
कोतवाली के सामने सड़क के दोनों ओर पूरे फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान सजा रखा है। व्यस्त मार्केट होने के कारण यहां हर समय भीड़ रहती है, लेकिन राहगीरों के लिए एक इंच भी फुटपाथ नहीं बचा है।
विज्ञापन

सीन 2
अशोक चौराहे के निकट मोहम्मदी रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर कारोबार फैला है। वही चंद कदमों की दूरी पर टैक्सी स्टैंड होने से रोड के किनारे मैजिक भी खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन 3
लखीमपुर रोड स्थित बादल नगर के सामने दोनों तरफ फुटपाथ पर ही एक ओर ट्रांसपोर्ट तो दूसरी ओर मालवाहक वाहनों का स्टैंड बना हुआ है। जहां दर्जनों भारी वाहन खड़े रहते हैं।
सीन 4
लखीमपुर रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर चौराहे से लेकर नगर सीमा के बाहर तक कहीं वर्कशॉप, कहीं वी-मार्ट और बड़े प्रतिष्ठानों के सामने पार्किंग तो कहीं फुटपाथ पर दुकानें सजी रहती हैं।

सीन 5
नगर के शिवम चौराहा पर पूरे दिन जाम रहता है, जहां एक और लखीमपुर के लिए और दूसरी ओर शाहजहांपुर मोहम्मदी के लिए टैक्सी स्टैंड है। वही दोनों ओर फुटपाथ पर सड़क के किनारे तक बाजार सजा रहता है।
सीन 6
अलीगंज रोड पर फुटपाथ तो कहीं दिखाई ही नहीं देता। बाजार खुलते ही फुटपाथ पर कब्जा हो जाने से यहां दिनभर पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल रहता है।
-
समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। शीघ्र ही तहसील और पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराया जाएगा।
-प्रदीप नारायण दीक्षित, अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed