{"_id":"5fa8426e8ebc3e9b7a5c0275","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly426308826","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पनीर, मावा, लौज, जलेबी को नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब पनीर, मावा, लौज, जलेबी को नष्ट कराया
विज्ञापन
खाद सुरक्षा टीम ने नष्ट कराई खराब बूंदी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने रविवार को तहसीलवार टीमें बनाकर मिठाई और किराना दुकानों पर छापा मारे, जिसमें कई दुकानों पर खराब पनीर, मावा, लौज और जलेबी बिकती मिली। इसके अलावा लड्डू बनाने की बूंदी भी खराब निकली। शहर से सटे सैंधरी गांव में एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक मिलीं, तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा ने 192 बोतल मौके पर ही नष्ट कर्राइं। मोहम्मदी क्षेत्र के अमीरनगर में एक मिठाई दुकान पर 70 किलोग्राम खराब लौज मिली, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। गोला में एक दुकान पर खराब जलेबी बेची जा रही थी, जहां टीम ने 10 किलोग्राम जलेबी नष्ट कराई। जबकि सभी टीमों ने कुल 15 खाद्य पदार्थों के नमूने भी भरे।
अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि तहसीलवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अगुवाई में प्रवर्तन दल बनाए गए हैं। सदर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा ने राजापुर में एक होटल पर खराब हो चुकी करीब पांच किलो बेसन बूंदी नष्ट कराई है। गोला रोड स्थित एक होटल पर तीन किलो खराब पनीर नष्ट कराया गया। फूलबेहड़ क्षेत्र के अंजनापुर में एक दुकान पर खराब हो चुका करीब आठ किलो सूजी नष्ट कराई गई। गोला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रथम ने एक दुकान पर पनीर खराब होने पर नष्ट कराया। निघासन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप दीक्षित ने एक किराना दुकान पर खराब हो चुके 45 पैकेट मसाले के नष्ट कराए। मोहम्मदी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा ने एक दुकान पर 70 किलो खराब लौज नष्ट कराई। इसके अलावा अभियान में मिलावट के संदेह के आधार पर 15 खाद्य पदार्थों के नमूूने भी भरे गए। सैधरी में अरहर की दाल का नमूना, ग्राम अंजनापुर में सरसों के तेल का नमूना, तहसील पलिया के ग्राम नौगवा में बेसन का नमूना, पलिया में बर्फी का नमूना, संपूर्णानगर में खोया का नमूना, गोला में विभिन्न दुकानों से बेसन, अरहर दाल, घी एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना, राजापुर में कुंदा का नमूना और निघासन में सॉस का नमूना परीक्षण किए भरा गया। मोहम्मदी क्षेत्र के हरीनगर गोला में खुली चाय का नमूना, ब्रेड टोस्ट, दूध और लौज का नमूना भरा गया।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि दिवाली के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेषकर मावा, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी समेत विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, रंगीन मीठे खिलौने की प्रभावी जांच कराई जा रही है। संवाद