फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

विहिप व बजरंग दल के लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
विहिप के रक्तदान शिविर में पहुंचे डीएम एवं सीएमओ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लगा। इसमें जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए संगठन के 22 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। एक यूनिट रक्त का दान करने वाले का तो कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन इससे किसी जरूरतमंद की जान जरूर बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं को साल में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करने के लिए जागरूक किया। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने कहा रक्तदान करने से रक्तदाता को भी तमाम स्वास्थ्य लाभ होता है। रक्तदान कर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के 22 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। इस दौरान विहिप के आचार्य संजय मिश्रा, विपुल सेठ, ब्रजेश मिश्रा, अनुज मिश्रा आदि लोग सहित डॉ. केपी सिंह, रति वर्मा, सुशांत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed