{"_id":"5f91c97c8ebc3e74f325d19f","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly424336264","type":"story","status":"publish","title_hn":"30299 बाढ़ पीड़ितों के खाते में 12.11 करोड़ का पहुंचा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30299 बाढ़ पीड़ितों के खाते में 12.11 करोड़ का पहुंचा अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले के बाढ़ कटान पीड़ितों के लिए राहत वाली खबर है। सरकार ने 30299 पीड़ितों के खाते में अनुदान की धनराशि भेज दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 12.11 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरण करने के बाद जिले के बाढ़ पीड़ितों के साथ वर्चुअल संवाद किया।
कलक्ट्रेट स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ. एके सिंह, तहसीलदार सदर उमाशंकर की उपस्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पांच ग्रामीण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े और अपने अनुभव साझा किए। वर्चुअल संवाद में बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं राहत सामग्री की जानकारी दी। सीएम ने उनसे प्रभावित कृषि योग्य भूमि के बारे में जानकारी की, जिसमें बाढ़ पीड़ित विष्णु बल्लभ राय ने बताया कि उनकी 70 फीसदी फसल का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने अनाज किट सहित अन्य सहायता सामग्री उपलब्ध कराने के साथ नाव का भी प्रबंध किया था। मुख्यमंत्री नेे कहा कि सभी किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो। यह प्रशासन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 20 से अधिक जिले में करीब 3.50 लाख किसान बाढ़ प्रभावित हुए थे। संवाद