फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities, education

पोषण वाटिका से कुपोषण को खत्म करने की तैयारी

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities, education
पोषण माह के शुभारंभ पर बच्चे को खीर खिलाते सांसद और विधायक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कुपोषण को दूर करने के लिए सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने का शुभारंभ मंगलवार को सांसद अजय मिश्रा और विधायक योगेश वर्मा ने किया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैधरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर सांसद और विधायक ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर कुपोषण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए ग्राम वासियों को जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण किट बांटी गई। छह माह पूरे कर चुके बच्चों प्रियम, शिवा, हिमांशु का अन्नप्राशन कराकर कुपोषण दूर करने का संदेश दिया। साथ ही पोषण वाटिका के प्रोत्साहन के लिए सहजन, अमरूद, आंवला आदि पौधों को रोपित किया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी भूमि और विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक सितंबर से 30 सितंबर तक विविध गतिविधियां जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन, संवर्धन एवं प्रबंधन और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों व सरकारी खाली भूमि पर पोषण वाटिका को लगाने का करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन के कारण छह सितंबर तक राष्ट्रीय शोक घोषित होने के कारण पोषण माह का शुभारंभ आठ सितंबर को हुआ। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि पोषण के लिए कार्य करना सशक्त समाज के निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों के कार्य की सराहना की। अति कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण करते हुए सभी संबंधित विभागों से परिवार को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ भोजन व पर्यावरण को महत्व देते हुए समाज में किचन गार्डेन के लिए पौधे लगाए जाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। अतिकुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक पौष्टिक सब्जी एवं फलों के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विधायक योगेश वर्मा ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनको स्वस्थ व सुपोषित करने हेतु सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने स्तर पर कार्य करने के लिए आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सीडीपीओ अंजलि गुप्ता की देखरेख में कराया गया। इसमें प्रधान रविंद्र पाल सिंह, मुख्य सेविका मीना, आंगनबाड़ी वर्कर शांति देवी, नीलम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed