{"_id":"5f4d28628ebc3e4ad91c8722","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly418155517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर, कटान अब भी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर, कटान अब भी तेज
विज्ञापन
पलियाकलां। कई दिनों से अब शारदा नदी का जलस्तर कम होने लगा है। शारदा नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। जलस्तर में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। नदी में हालांकि गिरावट तो है, लेकिन कटान अब भी काफी तेज बना हुआ है। बरूआ कलां में नदी तेजी से खड़ी गन्ने की फसल को अपने आगोश में समेट रही है। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर अभी भी बाढ़ का पानी चल रहा है।
शारदा नदी का जलस्तर कई दिनों से शांत दिखने लगा है। सोमवार को जल आयोग के मुताबिक शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 सेमी पर बह रहा था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी काफी तेजी से नीचे पहुंची है। नदी के नीचे जाने के बाद भी कटान की समस्या जस की तस बनी हुई है। नदी ने बरूआ कलां गांव में किसानों की खड़ी गन्ने की फसल को तेजी से अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। जंगल नंबर सात, टेढ़ी फार्म और दौलतापुर रेलवे लाइन के पास अभी भी नदी का कटान जारी है, जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं।