{"_id":"5f4be2498ebc3e41180ca13b","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4180459194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज कर अफवाह फैलाने वालों को भेजें जेल: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर दर्ज कर अफवाह फैलाने वालों को भेजें जेल: एसडीएम
विज्ञापन
Civic Amenities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। ईसानगर के गांव शिवपुर और वीरसिंहपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अफवाहों का दौर शुरू हा गया है। अराजक तत्वों ने मृतक के परिवारीजनों समेत सैकड़ों लोगों के पॉजिटिव होने की अफवाह फैला दी। यह अफवाहें जब प्रशासन के कानों में पहुंचीं तो कड़ी चेतावनी जारी हुई है। एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजें।
सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. वीके स्नेही ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी। साथ ही हकीकत सामने रखी। डॉ. स्नेही के अनुसार ईसानगर में एक 58 साल के बुजुर्ग की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट एंटीजन से प्राप्त हुई थी। इसके बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और कोविड सर्विलांस सर्वे का कार्य कराया गया। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आनेवाले 37 संदिग्धों के सेंपल आरटीपीसीआर के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं। 53 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इन सभी 53 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वीरसिंहपुर गांव में भी कॉन्टेक्ट सर्वे और ट्रेकिंग कार्य के साथ कोविड-19 कि जांच कराई गई। इस गांव में भी एक 55 साल की महिला एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई थी। जिसको जगसड़ भेज दिया गया है। वीरसिंहपुर में 30 संदिग्धों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लखनऊ लैब भेज दिए गए हैं। यहां पर भी 26 लोगोें की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। कुछ लोग ईसानगर में अफवाह फैला रहे हैं कि शिवपुर गांव में 73 साल की बुुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में से 50-60 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम सुनंदू सुधाकरन ने ईसानगर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को तत्काल चिह्नित करें। उनके खिलाफ महामारी अधिनियम 1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अफवाह फैलानों वालों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।