फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कमिश्नर ने बाढ़-कटान का जायजा लिया, खंभारखेड़ा में विकास कार्य देखे

Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मिलपुरवा बंधे पर बाढ़ का जायजा लेते कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नोडल अधिकारी/कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम ने लखीमपुर तहसील की बाढ़ सुरक्षा चौकी ग्राम बेलपुरवा मजरा सरवा में बाढ़-कटान से नुकसान का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावितों को राशन किट एवं क्लोरीन की गोलियां बांटी। कमिश्नर ने राशन किट की गुणवत्ता भी देखी। इसके बाद नोडल अधिकारी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए मिलपुरवा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने बाढ़ एवं कटान प्रभावितों से मुलाकात कर समस्याएं जानी। फिर ग्राम पंचायत खंभारखेड़ा पहुंचे और निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। ग्रामीणों से बिजली सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम लखीमपुर तहसील के ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए मिलपुरवा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने बाढ़ एवं कटान प्रभावितों से मुलाकात कर समस्याएं जानी। उन्हें प्रदान की जाने वाली सरकारी मदद के बारे में भी पूछताछ कर उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। साथ ही बाढ़-प्रभावितों को हर संभव पहुंचाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में जो भी फसल की क्षति हुई है, उनका राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ अरविंद सिंह, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार उमाशंकर, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदानगर डीसी वर्मा, सहायक अभियंता शारदा बैराज दीपक कुमार समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अन्य ग्राम पंचायतों से कमिश्नर को रखा जा रहा अनभिज्ञ
जिला प्रशासन ने एक बार फिर से नोडल अधिकारी/कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम को फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खंभारखेड़ा का दौरा करा दिया है। इससे पहले भी कई बार जिला प्रशासन ने लखनऊ से आने वाले अधिकारियों को इसी ग्राम पंचायत का दौरा कराया है। कमिश्नर भी इससे पहले के दौरे में इसी ग्राम पंचायत का दौरा कर पौधरोपण कर चुके हैं। ऐसे में बार-बार एक ही ग्राम पंचायत में ले जाकर अन्य ग्राम पंचायतों की खराब स्थिति से कमिश्नर को अनभिज्ञ रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने खंभारखेड़ा में निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय देखा और अभियान चलाकर उसके आसपास पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। गांव के पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने लाभार्थी सुनीता देवी पत्नी जगमोहन, मोबीन के शौचालयों की स्थिति देखी। गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों को चलवाकर उसकी क्रियाशीलता का सत्यापन किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी छोटेलाल का आवास भी देखा। नोडल अधिकारी के ग्रामीणों से बिजली सप्लाई के बारे में पूछा, जिस पर ग्रामीणों ने बिजली आने की पुष्टि की। आंगनबाड़ी वर्करों के डोर-टू-डोर जाने सहित पुष्टाहार वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा गांव में सफाईकर्मी आता है या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन में एक बार सफाईकर्मी गांव की सफाई करता है। उन्होंने गांव में एंटी लार्वा छिड़काव एवं इंडिया मार्का हैंडपंपों के आसपास सोख्ता गड्ढा बनवाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार गांव में समृद्धि लाने के लिए विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। गरीब के कल्याण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे सभी पात्र व्यक्तियों को शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से अनिवार्य रूप से आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed