फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गुलरिया तालुके अमेठी गांव के नजदीक पहुंची घाघरा

Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी के गुलरिया तालुके अमेठी में कटान करती घाघरा नदी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियां तबाही मचा रहीं हैं। जहां शारदा नदी रैनी गांव को मिटाने पर तुली है, तो वहीं घाघरा नदी ने भी अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गुलरिया तालुके अमेठी में घाघरा नदी ने एक सप्ताह से फिर कटान शुरू कर दिया है। देखते ही देखते करीब 500 बीघा जमीन निगल कर आगे बढ़ती चली आ रही है। जबकि बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

कभी गुलरिया तालुके अमेठी से दो किलोमीटर दूर बहने वाली घाघरा नदी अब जमीन निगलती हुई गांव के सौ मीटर दूरी पर पहुंच चुकी है। नदी यदि इसी वेग से कटान करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब गुलरिया तालुके अमेठी गांव पर भी संकट के बादल होंगे। इससे पहले इस नदी ने मोटे बाबा, बगहा, गोड़ियनपुरवा सहित करीब पांच मजरा गांवों का वजूद मिटा दिया था। नदी ने किसान रामचंद्र, गोबरे लाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल सहित दर्जनों किसानों की लहलहाती फसलों सहित खेतों को निगल लिया है। नदी का कटान देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ खंड विभाग, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिन किसानों की जमीनें कट चुकी हैं, उन्हें शासन से अनुमोदित राशि खाते में भेजी जाएगी। साथ ही बाढ़ खंड विभाग को यहां बचाव कार्य करने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एस सुधाकरन, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed