फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अलर्ट: नेपाल सीमा से शहर तक कड़ी चौकसी

Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बार्डर पर चेकिंग करती एसएसबी व पुलिस - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नेपाल सीमा से लेकर शहर तक कड़ी चौकसी रही। कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने एसएसबी के साथ नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉयड की मदद से वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान लोगों को कड़ी पूछताछ से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित होने के बाद शहर से लेकर नेपाल सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। शहर में प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र, एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय ने रोडवेज बस स्टैंड, मेला मैदान और बेहजम बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चालाया। एलआरपी चौराहा, छाउछ चौराहा, राजापुर तिराहे पर भी पुलिस की पूरे दिन चेकिंग जारी रही। इसके अलावा होटलों में ठहरे लोगों की भी आईडी चेक की गईं।
विज्ञापन

तिकुनियां कोतवाली तिकुनियां से सटी भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने एसएसबी के साथ कौड़ियाला घाट से लेकर बनवीरपुर तक संयुक्त पेट्रोलिंग की। एसएसबी के डॉग स्क्वॉयड के साथ दोपहिया और चार पहिया वाहनों को खंगाला। बनवीरपुर, तिकुनियां कसबा चौराहा, तिकुनियां बस अड्डा आदि स्थानों पर भी चेकिंग की। बैरियर आदि चेक किए। संदिग्धों के बैग चेक कर कड़ी पूछताछ करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने नेपाल जाने वाले बेलरायां-कड़िया मार्ग और गुलरिया घाट रोड पर चेकिंग की। संदिग्धों के बैग खंगाले। उनकी आईडी और वाहनों के कागजात की जांच की। इसके बाद ही आने-जाने दिया।

सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने सिकंद्राबाद आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। वाहनों को खंगालकर उनकी आईडी चेक की। संदिग्ध मिलने पर संबंधित थाने और उसके गांव से सत्यापन कराया। उसके बाद उसे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed