{"_id":"5f28435a8ebc3e9f6140f29e","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4150375165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरवा में ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक के परिजन ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्रतापपुर गांव निवासी संजय (28) पुत्र रामखेलावन पत्नी के साथ शनिवार को ससुराल भटपुरवा आया था। पत्नी संजना के मुताबिक सुबह ससुराल से अपने घर जाने को कहकर निकल गए और रास्ते में सरयू नगर के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की सूचना पर पहुचे संजय के पिता सहित परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।