{"_id":"5f2842b08ebc3ea08b5c11dc","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4150371107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आया युवक तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आया युवक तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन
फरधान। पत्नी को लेकर ससुराल आए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव खेताउसा निवासी रोहित कुमार सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ देवरिया स्थित ससुराल गया था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह साले पप्पू के साथ टहलने निकला। लीलाकुआं चौराहा से वापस आकर गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे बैठ गया। रोहित तालाब के किनारे टहलने लगा। कुछ देर बाद अचानक रोहित के न दिखाई देने पर पप्पू ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शोर शराबा करने पर तमाम लोग और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में उसकी खोजबीन कराई। तलाश के दौरान रोहित तालाब के दूसरे किनारे पर पानी के अंदर मिला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोरचरी में रखवा दिया है।