फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

हवालात में प्रेमी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Jun 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
निघासन। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे पीआरवी के जवानों के हवाले कर दिया। पीआरवी के जवान उसे लेकर कोतवाली में आए। सोमवार सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन- फानन में पुलिस ने उसे हवालात से निकाला और सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जाता है।
विज्ञापन

पलिया के एक गांव का रहने वाला एक प्रेमी अपनी रिश्तेदारी में आई प्रेमिका से मिलने के लिए रविवार को आया था। प्रेमी के मुताबिक उसकी प्रेमिका भी पलिया क्षेत्र की रहने वाली है। जब वह पढुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव पहुंची तो पीछे से उसका प्रेमी भी आ गया। दोनों आपस में बात ही कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग आ धमके और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पीआरवी को फोन लगाया। पीआरवी के जवान उसे पकड़कर रात में कोतवाली लेकर आए। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गया। पहरा दे रहे सिपाही ने दफ्तर में सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि उसे रात में लाया गया था। उसकी तबियत खराब हो गई है। उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed