{"_id":"5ef0eccc8ebc3e432c0c18dd","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly410189891","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बीडीओ की शिकायत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बीडीओ की शिकायत, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लॉक के कुछ प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीडीओ की शिकायत मुख्यमंत्री से करने का मामला सामने आया है। प्रधानों ने शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए बीडीओ के पक्ष में डीएम को शपथ पत्र दिए हैं और तकनीकी सहायक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच जिलास्तरीय अधिकारी को दी गई है।
ब्लॉक धौरहरा के चकलाखीपुर के प्रधान हरिचरन, मूसेपुर के प्रधान सुशील कुमार, पैकापुर के संतोष कुमार, सडग़ड़ा की नीलम, हसनापुर की सुनीता देवी, रामलोक की मंजू सिंह सहित आधा दर्जन प्रधानों ने डीएम शैलेंद्र कुमार को शपथ पत्र देकर अपने नामों से की गई शिकायत पर हस्ताक्षर को फर्जी बताया है। शपथ पत्र में प्रधानों ने लिखा है कि पूर्व तकनीकी सहायक आलोक कुमार अवस्थी ने बीडीओ अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध शिकायत करने के लिए कई बार दबाव बनाया था। हम लोगों के दबाव में न आने पर उन्होंने बीडीओ के विरुद्ध मुख्यमंत्री के यहां फर्जी शिकायती पत्र भेज दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से होने पर करीब आधा दर्जन प्रधानों ने डीएम के शिविर कार्यालय में शपथ पत्र दिए। प्रधानों ने कहा है कि बीडीओ ने ईमानदारी और निष्ठापूर्वक विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का उचित माहौल दिया है। जबकि शिकायत पत्र में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उन्हें हम सब पर दबाव बनाकर अनियमितता कराने का आरोप लगाया गया है, जो निराधार है।
पूर्व तकनीकी सहायक के विरुद्ध कई प्रधानों ने शिकायत की है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पूर्व में भी कार्यालय दस्तावेजों पर तकनीकी सहायक के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों से इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
-अरुण कुमार सिंह, बीडीओ, धौरहरा