{"_id":"5ef0eb7e8ebc3e433c61316c","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4101877102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन की जमीन पर काबिज किसानों को मिलेगा मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन की जमीन पर काबिज किसानों को मिलेगा मालिकाना हक
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की जानकारी लेते जलशक्ति राज्यमंत्री। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने सोमवार को जिले में आकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और पहले ही जरूरी उपाय करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि मानसून आने वाला है ऐसे में जो क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है वहां के लिए बाढ़ नियंत्रण को पहले ही तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि जिले में 16 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी। इनके पूरा होते ही जिला बाढ़ मुक्त हो जाएगा। वन विभाग की जमीन पर काबिज किसानों से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि वर्षों से वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों को बेदखल नहीं किया जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे किसानों को जल्द ही मालिकाना हक दिलाने के लिए योजना बनाने का कार्य प्रारंभ करा दिया है। इसके लिए छह सदस्यीय समिति गठित की है, जो जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंपेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र सहित बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।