फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

उचौलिया समेत कई इलाकों में सारी रात गुल रही बिजली

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
Civic Amenities
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर में लाइन फाल्ट के चलते जेबी गंज उपकेंद्र से गुरुवार शाम को बिजली ठप हो गई। पूरी रात नदारद रहने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सप्लाई बहाल हुई लेकिन दो घंटे बाद बिजली फिर ठप हो गई। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो उठे।
विज्ञापन

जेबीगंज उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली रोजाना शाम होते ही ठप हो जाती है। गुरुवार को दिन में किसी कार्य के चलते शटडाउन के कारण सुबह दस से शाम चार बजे तक सप्लाई ठप रही। इसके बाद शाम को थोड़ी देर आई बिजली रात में शाहजहांपुर में लाइन फाल्ट के कारण ठप हो गई। इससे पूरी रात बिना बिजली के उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान होकर करवटें बदलते रहे। शुक्रवार सुबह सप्लाई बहाल हुई लेकिन दो घंटे बाद फिर ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि शाहजहांपुर में अक्सर लाइन फाल्ट या फिर ओवरलोड के चलते उचौलिया समेत पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि 33 केवीए लाइन से शाहजहांपुर के तीन उपकेंद्र और जेबीगंज को बिजली सप्लाई होती है। मगर शाम को ओवरलोड होने पर अटसलिया शाहजहांपुर से जेबीगंज की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जिससे इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। मोहम्मदी से सप्लाई शुरू होने पर इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रांसफार्मर खराब होने से दो हफ्ते से रूरा की बिजली गुल
उचौलिया। मजरा रूरा में दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक माह में तीन ट्रांसफार्मर बदले गए मगर सभी एक-दो दिन में खराब हो गए। इसके पहले दस दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद पांच जून को यह ट्रांसफार्मर लगाया गया था। भीषण गर्मी में रूरा वासियों को एक माह में बमुश्किल तीन-चार दिन ही बिजली मिल सकी है। शरीफ, मसीतू, आरिफ, मशकूर, जलालुद्दीन ने बताया की कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण बार-बार खराब हो रहा है। मगर विभागीय अधिकारी यहां उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे हैं जिससे उन लोगों को भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed