फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

चीन के खिलाफ नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा

Fri, 19 Jun 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के साथ जो कायराना हरकत की है उसको लेकर लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंककर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अजय सिंह, रियाजुल्ला खान, अमित वर्मा, पारुल गुप्ता आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चीन के आर्थिक बहिष्कार की मांग की। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां ने कहा कि हमारे सैनिकों के साथ चीन ने जो हरकत की है। जरूरी है कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। अंजलि सिंह, सुरेंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, विनय मिश्रा, राजन तिवारी, इमरान रजा, तारिक अहमद, जमीर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के लोगों ने चीन विरोधी नारे लगाकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की। जिलाध्यक्ष कमलेश शुक्ल, विवेक तिवारी, रोहित राठौर, रोहित कुमार, उपेंद्र वर्मा, प्रशांत अवस्थी, अभिनेष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिशक्ति फाउंडेशन की महिलाओं ने गुरु गोविंद सिंह तिराहे पर चीनी सामान का बहिष्कार करने की मांग की। संरक्षक डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग मेक इन इंडिया का उपयोग करें, जिससे देश की उन्नति होगी। अध्यक्ष सुनीता शुक्ला, नीति पुरी, रेनुका टंडन, सुमन वर्मा आदि मौजूद रहीं।
शिवसैनिकों ने शुक्रवार को नसीरूद्दीन मौजी मैदान पर बैठक कर स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दो मिनट कर मौन रखकर चीनी सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शिवसैनिकों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर नाराजगी जाहिर की। संतोष सिंह, हनुमान मिश्रा, बृजेश जायसवाल, विपिन बिहारी मिश्रा, राकेश अवस्थी, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर सामाजिक संस्था युवा संघर्ष समिति और नगर व्यापार मंडल मंडल कंछल गुट ने संयुक्त रूप से चीनी मिल तिराहे पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चीन का विरोध किया। चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। साथ ही शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर व्यापारी डॉ. इजहार खान, डॉ. आईए खान, ओमप्रकाश मदेशिया, राजेश भास्कर, दिनेश शर्मा, इश्तियाक खान मौजूद रहे।
बरवर गुस्साए लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर के नारे लगाए। चीन निर्मित सामान की पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय, अनुज सिंह, शिवम, मिश्रा, राकेश गुप्ता, राजू, गौरव, हरनाम मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज चीन के राष्ट्रपति खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जुलूस निकाला गया। मुख्य चौराहे पर राष्ट्रपति का पुतला जलाने के साथ ही चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली गई। युवाओं ने तमाम चाइनीज एप को डिलीट किया। इस दौरान शिवम मिश्रा, कमल सिंह, संदीप शुक्ला आदि दर्जनों युवा मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ-पलियाकलां सदर चौराहे पर अशोक स्तंभ के नीचे श्रद्धांजलि देते हुए वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। चीनी को भारत के सपूत मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर राजेश गुप्ता, प्रेम जायसवाल, मनोज गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, मनोज बाथम, रामचंद्र स्वर्णकार, मुकेश राठी आदि मौजूद रहे।
संसारपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामप्रसाद देवल, मंडल अध्यक्ष राजीव कौशल, मृत्युंजय मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, आशीष वर्मा, प्रदीप दीक्षित, मुकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां वैश्य सभा उत्तर प्रदेश की पलिया शाखा की तरफ से चीनी सैनिकों के संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। चौकी तिराहे पर सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पवित्र प्रकाश गुप्ता, रोहित सिंघल, अनूप गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
मैलानी सदर चौराहा स्थित महादेव मंदिर के पास नगर अध्यक्ष अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेेस कार्यकर्ताओं महेश राजपूत, राजू शर्मा, तनवीर अहमद, राजू राजपूत, भूरा शाह आदि ने शहीद सैनिकों के चित्र हाथ में लेकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महेवागंज पुलिस चौकी तिराहे पर युवकों ने चीनी राष्ट्रपतिका पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और चीनी उत्पादों के बहिष्कार का एलान किया। इस मौके पर व्यापारी मो. रिजवान, मुनीश, मुन्ना लाल, मो इश्तियाक, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

चीन के खिलाफ देशवासियों का चढ़ा पारा
गोला गोकर्णनाथ कोरोना कॉविड 19 वैश्विक आपदा के दौर में चीन की हरकत ने देशवासियों का पारा चढ़ा दिया है। देशवासियों ने ठान लिया है कि कोरोना और कोरोना महामारी परोसने वाले चीन को किसी हालत में परास्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed