फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शौचालय बनवाने में लापरवाही पर दो एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में शौचालय बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली के मामले सामने आने के बाद सीडीओ अरविंद सिंह ने मितौली और निघासन के दो एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही सीडीओ ने दोनों एडीओ को निश्चित अवधि में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है, क्योंकि दोनों मितौली और निघासन ब्लॉक जनपद के सबसे खराब प्रगति वाले तीन ब्लॉकों में शामिल हैैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी 15 ब्लॉकों की समीक्षा की, जिसमें पाया कि मितौली ब्लॉक की 91 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि-6 खातों में शौचालय लाभार्थियों का दो करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये जमा हैं। जबकि 14 दिन पहले तक तीन करोड़ 27 लाख सात हजार रुपये जमा थे, जिससे 14 दिनों में सिर्फ 84.54 लाख रुपये लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए दिए गए। इससे मितौली ब्लॉक जनपद के सबसे खराब प्रगति वाले तीन ब्लॉकों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एलओबी के लक्ष्य 12247 के सापेक्ष 9499 फोटो अप्रूव कराए गए, जो शत प्रतिशत काम पूरा होना था। ऐसे ही एनओएलबी, पीएफएमएस, मनरेगा कन्वर्जेंस, सिर्फ सात ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना अपलोड करने और बेसलाइन सर्वे 2012 के तहत लक्ष्य पूरा न करने के चलते गांवों को ओडीएफ बनाना मुश्किल होता जा रहा है। लिहाजा सीडीओ ने एडीओ पंचायत राघवेंद्र प्रताप वर्मा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है और कार्यशैली में सुधार न आने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ऐसे ही निघासन ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि-6 खातों में एक करोड़ 20 लाख 42 हजार रुपये अवशेष है, जिसे लाभार्थियों को नहीं दिया गया। 13 दिनों में सिर्फ 62.69 लाख रुपये लाभार्थियों को दिए गए। एलओबी शौचालय, पीएफएमएस फीडिंग, बेसलाइन सर्वे 2012 के मुताबिक शौचालय लक्ष्य पूरा नहीं है। मनरेगा कन्वर्जेंस की प्रगति शून्य है। सिर्फ 14 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फीड कराई गई हैं। इससे यह ब्लॉक सबसे खराब प्रगति वाले तीन ब्लॉकों में पहले स्थान पर पहुंच गया है। लिहाजा सीडीओ ने एडीओ पंचायत रामलाल राना को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed