फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

जर्जर रोड के विरोध में गड्ढों में भरे पानी में लगाया धान

Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। कस्बा के तिराहे से किसान सहकारी चीनी मिल तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर रोड काफी जर्जर हो गई है। बारिश में इसमें काफी जलभराव हो जाता है। कई बार कहने के बाद भी जब रोड की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया तो शनिवार को व्यापारियों ने गड्ढों में भरे पानी में धान लगाकर विरोध का नया तरीका अपनाया है। व्यापारियों का कहना है कि शायद इससे जिम्मेदारों की आंखें खुलें और वह इस रोड पर ध्यान दें।
विज्ञापन

बता दें कि संपूर्णानगर तिराहे से चीनी मिल, आवासीय परिसर, वृंदावन कॉलोनी समेत ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की लगभग एक किलोमीटर रोड काफी जर्जर पड़ी हुई है। कई बार इसकी जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी कोई इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। इसी में शनिवार को व्यापारियों ने विरोध जताते हुए गड्ढे वाली रोड में भरे पानी में धान रोपी। लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से किसान अपने गन्ने को लेकर चीनी मिल भी जाता है लेकिन इस रोड की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण इस पर धान रोपकर फसल उगाई जाएगी। इस दौरान मिल संचालक महिपाल सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक यादव, आलोक, विवेक सिंह, लीलाधर, अरविंद, साबिर हुसैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed