फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

डेढ़ साल बाद अपने परिजनों से मिल सकी विमला

Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। हरियाणा राज्य से करीब 14-15 माह पूर्व भटककर सुंदरवल गांव पहुंची एक महिला की जानकारी सुंदरवल पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को दी थी। जिसके बाद महिला को क्वारंटीन केंद्र में रखने के बाद 28 मई को पलिया स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह में लाया गया था। यहां उसके बताए हुए पते पर स्वाधार गृह द्वारा संपर्क किया गया। जिसपर वहां से महिला के परिजन व सरपंच महिला से संबंधित प्रपत्र लेकर शुक्रवार को यहां पहुंचे। पूरी जानकारी के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा राज्य के जिला सोनीपुत के झुनपुर गांव निवासी विमला पत्नी सुभाष करीब 14-15 माह पूर्व बिना घर में किसी को सूचना दिए गायब हो गई थी। जो फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सुंदरवल गांव में भटकती मिली। जिसकी सूचना सुंदरवल चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम को दी। जिन्होंने महिला को क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कराने के बाद 28 मई को पलिया के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह में पहुंचा दिया था। जहां स्वाधार गृह की अधीक्षिका रुखसार बी और महिला काउंसलर निहारिका सिंह ने उसकी जानकारी ली। महिला ने नाम पता बताने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया तथा महिला से संबंधित पहचान के प्रमाण भी लाने को कहा। शुक्रवार को महिला के गांव के सरपंच संजय कुमार के साथ ही उसके परिजन यहां पहुंचे और महिला की पहचान से संबंधित प्रपत्र दिखाया। महिला ने भी अपने परिजनों को पहचान लिया। जिसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वाधार गृह के स्टाफ के प्रति महिला के परिजनों ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed