फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गांवों में रोजगार सृजित करने के निर्देश

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को सीडीओ सहित सभी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर गांवों में रोजगार सृजित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीडीओ के नेतृत्व में सभी बीडीओ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप गांव के लोगों को गांव में रोजगार मुहैया कराने पर युद्धस्तर पर काम करने के साथ ही बीडीओ इस कार्य में लीड रोल ले। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी हैंडपंप क्रियाशील रहें और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल रिबोर करवाया जाए। कोरोना से बचाव के लिए ग्राम स्तर पर भी सफाई कर्मचारियों से सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बीडीओ अपने क्षेत्रों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में भूसा बैंक स्थापित करवाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। गोवंश आश्रय स्थलों को भी नियमित निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाए। यह कार्य मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकता में है। उन्होंने कार्यालयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए नियमित सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आरोग्य एप के लिए बीएसए बुद्धप्रिय सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान करने में जिला खीरी प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। बीडीओ और एडीओ सभी काफी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईंटों की डोर स्टेप डिलीवरी को डीएम ने दी अनुमति
ईंट भट्ठों के संचालन के दौरान सामाजिक दूरी बनाने और ईंटों की डोर स्टेप डिलीवरी करने की अनुमति डीएम ने दी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ईंटों के अलावा कोयला, लकड़ी, मिट्टी को लाने-ले जाने की अनुमति दी है। साथ ही डीएम ने चेकिंग के नाम पर इन ट्रॉलियों/वाहनों को रास्ते में न रोकने के निर्देश दिए हैं। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक भट्ठा परिसर में ही अनिवार्य रूप से ठहरेंगे। संचालित ईंट भट्ठों के वाहनों पर व्यक्तियों के परिवहन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed