फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

भुगतान न मिलने से गन्ना किसान परेशान

Thu, 16 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग को लेकर देश में लॉकडाउन चल रहा है। शासन और प्रशासन भी पूरी तरह कोरोना से बचाव के इंतजामों में जुटा है। वहीं चीनी मिलों के मालिक पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं, जो गन्ना किसानों का भुगतान करने के बजाय अरबों की रकम दबाये बैठे हैं। इससे जुड़े मजदूरों के परिवारों का खर्च गन्ना बेचने से मिलने वाली रकम से चलता है, लेकिन नौ चीनी मिलों पर 22 अरब से अधिक गन्ना मूल्य बकाया हो चुका है। इसमें सिर्फ चार मिलों गोला, पलिया, खंभारखेड़ा और ऐरा मिल ने 17 अरब 50 करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य दबा रखा है।
विज्ञापन

जनपद में नौ चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रहीं हैं, जिनका पेराई सत्र समापन की ओर है। कुछ मिलें अप्रैल में पेराई बंद कर देंगी, तो शेष अन्य मिलें भी मई के पहले पखवाड़े तक बंद हो जाएंगी। गन्ना किसानों को भुगतान के मामले में बजाज ग्रुप की तीन मिलें गोला, पलिया, खंभारखेड़ा और एडवंट्ज ग्रुप की ऐरा मिल के मालिकान मनमानी कर रहे हैं। समय से किसानों को भुगतान करना तो दूर, कुल बकाया गन्ना मूल्य का 10 फीसदी भुगतान तक नहीं किया है। गोला ने 9.05, पलिया ने 2.59, खंभारखेड़ा ने 7.52 और ऐरा ने 3.62 फीसदी भुगतान किया है। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और कब तक भुगतान मिलेगा इस पर भी बड़ा संकट बना हुआ है। इसके अलावा अजबापुर मिल ने 78.13, कुंभी ने 77.88, गुलरिया ने 77.08, बेलरायां ने 57.03 और संपूर्णानगर ने 45.44 फीसदी भुगतान किया है।
विज्ञापन

गन्ना किसानों को जल्द भुगतान कराने के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। नोटिस देकर चेतावनी दी गई हैं। लॉॅकडाउन के चलते चीनी बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन किसानों का भुगतान कराना पहला प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
लॉकडाउन के चलते चीनी की डिमांड नहीं हो रही है। शीरा की बिक्री बंद है। इससे भुगतान करने में दिक्कत आ रही हैं।
- एनसी अग्रवाल, यूनिट हेड, खंभारखेड़ा मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed