फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मुल्क में अमन, सुकून कायम रहने की मांगी दुआ

Sat, 29 Feb 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। जिले के कई एसओ और पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया गया। डीएम-एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। वहीं नमाज के बाद मस्जिदों में देश में अमन, सुकून कायम रहने और मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो दिन पहले हुए बवाल ने अमन चैन पसंद लोगों को झकझोर दिया है। प्रदेश सरकार ने दिल्ली हिंसा को देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी किया था। इसके बाद से पुलिस चौकन्नी है। पुलिस लगातार पैदल गश्त और चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। शुक्रवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। शहर के प्रमुख प्वाइंटों और मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अफसरों के साथ ही डीएम शैलैंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम पल-पल की खबर लेकर सुरक्षा व्यवस्था और माहौल पर नजर रखे रहे। उधर नमाज के बाद देश में अमन सुकून और मुल्क की हर तरह से हिफाजत की दुआ मांगी गई। जिले में पूरी तरह से शांति कायम रही। कहीं पर भी कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed