फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

थारू क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा एक सप्ताह में बहाल करने के निर्देश

Sat, 25 Jan 2020 06:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने पलिया ब्लॉक क्षेत्र के थारू जनजाति बाहुल 23 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का हाल जानने के लिए गांवों का दौरा किया, तो सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आ गई।
विज्ञापन

जनजाति क्षेत्र में स्थापित एएनएम सब सेंटर छेदिया पश्चिम, बनकटी और गौरीफंटा पर प्रसव कराने के लिए सुविधाएं नहीं मिलीं और भवन जर्जर हालत में मिले। सीडीओ ने एक सप्ताह में सेंटरों की मरम्मत कराकर 24 घंटे सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। थारू क्षेत्र के गांवों से मरीजों को सीएचसी पलिया तक लाने-ले जाने के लिए बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान से 2015-16 में खरीदी गई एंबुलेंस पलिया सीएचसी में खराब हालत में खड़ी पाई गई, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए एंबुलेंस को एक सप्ताह में ठीक कराकर चंदनचौकी में रखकर थारू क्षेत्र के लोगों को सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। थारू विकास एवं जनजाति परियोजना का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण किया गया, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। सीडीओ ने पीएचसी में दो एएनएम की तैनाती कराने, रंगाई-पुताई, बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी चंदनचौकी यूके सिंह को दिए। पीएचसी गौरीफंटा में नियमित डॉक्टर और दो एएनएम की तैनाती करने के निर्देश दिए। सीएचसी के निरीक्षण में सीडीओ ने 75 दवा का वितरण होने पर संबंधित दवा की डिमांड सीएमओ को भेजने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए। पीएचसी चंदनचौकी में कोई डॉक्टर तैनात नहीं मिला। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बंद पड़े सोलर वाटर हीटर प्लांट को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के विद्यालय जीर्ण शीर्ण हालत में पाए गए, जिन्हें छह माह में ठीककराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे थारू हस्तशिल्प उत्पाद
सीडाओ ने भ्रमण के दौरान पचपेड़ा गांव में चौपाल लगाकर थारू जनजाति के लोगों से बातचीत की। घरेलू उद्योग समूह की आरती राना के हथकरघा कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनियों से वार्ता की जा रही है, ताकि हथकरघा उत्पाद की बिक्री को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed