{"_id":"5e2b3c188ebc3e8d4063a7e9","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly393242384","type":"story","status":"publish","title_hn":"5973 किसानों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5973 किसानों को मिलेगा ऋण मोचन का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2019 में ऑफलाइन जमा कराए गए थे फॉर्म
लखीमपुर खीरी। फसल ऋण मोचन योजना के तहत कई चरणों में किसानों का ऋण माफ करने के बाद छूटे हुए किसानों से जनवरी 2019 में ऑफलाइन आवेदन जमा कराए गए थे। तब करीब 40 हजार आवेदन जमा हुए थे, जिसमें 7213 आवेदन फॉर्म सही मिले थे। जिला स्तरीय कमेटी के जांच कराए जाने के बाद 5973 किसानों को पात्र पाया गया जबकि 1240 किसान अपात्र पाए गए। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पात्र 5973 किसानों का ऋण माफ करने के लिए डिमांड शासन को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले छह चरणों में 1,11,503 किसानों का सात अरब 35 करोड़ 65 लाख रुपये कर्जा माफ किया जा चुका है।