फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

इंसास के आते ही थ्री नॉट थ्री रायफलों को किया बाय...बाय

Sat, 18 Jan 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पुलिस की हमसफर थ्री नॉट थ्री से 75 साल बाद बाय-बाय
विज्ञापन

-थाने इंसास समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार से हुए लैस
-गणतंत्र दिवस पर डीजीपी करेंगे घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अंग्रेजों के जमाने से इस्तेमाल की जा रही पुलिस की हमसफर थ्री नॉट थ्री रायफल पुलिस विभाग से बाहर हो गई है। माना जा रहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा गणतंत्र दिवस पर होगी। जिले के करीब सभी थानों से थ्री नॉट थ्री रायफलों को पुलिस लाइन में जमा करा लिया गया है। उनके स्थान पर कुछ थानों पर इंसास उपलब्ध कराई गई हैं।
यूपी पुलिस की 75 साल से हमसफर रही 303 (थ्री नॉट थ्री) रायफल का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। इन रायफलों ने चंबल के डाकुओं और बीहड़ में अपराधियों को लोहा मनवाया है। ली एनफील्ड के नाम से जानी जाने वाली इस रायफल को पहली बार 1901 में भारत में बनाया गया। प्रथम विश्व युद्ध में इसका प्रयोग पहली बार अंग्रेजों ने किया था। इसके बाद इसे प्रदेश में पुलिस को 1945 में सौंपा गया था। फरवरी 1995 में इस रायफल के प्रचलन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी इसका इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह रायफल 26 जनवरी को आखिरी बार परेड में जवानों के हाथ में दिखाई पड़ेगी। उसी दिन औपचारिक रूप से इसके प्रयोग में न लाने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

44.5 इंच लंबी थी थ्री नॉट थ्री
44.5 इंच लंबी थ्री नॉट थ्री रायफल के बैरल की लंबाई करीब 25 इंच है। इसकी मारकर क्षमता दो किमी है। इस राइफल की बुलेट नौ इंच मोटी है, जो लोहे की चादर को भेदने तक की क्षमता रखती है। यह रायफल पुलिस महकमे की सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली रायफल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई अधिक होने से होती थी दिक्कत
थ्री नॉट थ्री की लंबाई ज्यादा होने की वजह से भी पुलिसकर्मियों को दिक्कत होती थी। इस रायफल की लंबाई 44.5 इंच है। जिसमें बैरल की लंबाई 25 इंच होती है।
400 मीटर की है मारक क्षमता
इंसास रायफल की लंबाई करीब 37.8 इंच और इसकी बैरल की लंबाई 18.3 इंच है। इसकी मारक क्षमता करीब 400 मीटर है। पुलिस के पास इंसास के अलावा एसएलआर, एके 47 जैसी अत्याधुनिक राइफल भी है, जिनका उपयोग पुलिस काफी समय से करती आ रही है। इंसास व एसएलआर की मैगजीन में 20-20 कारतूस आती हैं।
जिले के कई थानों पर पहुंच चुकी इंसास
सदर कोतवाली समेत जिले के करीब सभी थानों पर इंसास रायफलें उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा एसएलआर रायफल व एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार पहले से ही थानों पर हैं। थानों पर मौजूद थ्री नॉट थ्री रायफल को पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया है।

सभी थानों से थ्री नॉट थ्री जमा कराई जा रही हैं। सभी थानों को आधुनिक असलहों से लैस किया जा रहा है। कई थानों पर इंसास उपलब्ध कराई गई हैं और शेष थानों में भी कराई जाएगी।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed