फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

आग लगने से तीन घर राख

Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
निघासन। क्षेत्र के गांव मोहनपुरवा में बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर जलकर नष्ट हो गए। अचानक भड़की आग की वजह से लोग घरों से ज्यादा सामान नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंचे पढ़ुआ चौकी इंचार्ज और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। एसडीएम ने अग्निपीड़ितों को तिरपाल व कंबल दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दरेरी के मोहनपुरवा गांव निवासी रामनरेश की घारी में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। ठंड की वजह से घरों में दुबके लोग आग लगने की बात तब जान पाए जब पड़ोस के दो घर व घारी भी इसकी जद में आकर जलने लगे। आग से रामनरेश और उसके भाई प्रेमपति की घारियां व इनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी मनोज की घारी, मीरा पत्नी श्रवण कुमार, ओमप्रकाश और शैलेंद्र के घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पढ़ुआ चौकी इंचार्ज हनुमंतलाल तिवारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का सहयोग कर आग बुझाई। एसडीएम ओपी गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने गांव जाकर नुकसान का जायजा लिया। अग्निपीड़ितों को तिरपाल व कंबल बांटे।
विज्ञापन

हजरतपुर में भी आगे से हजारों का नुकसान
बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत हजरतपुर में बुधवार की रात करीब 12 बजे राधेश्याम के घर में अचानक आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। हजरतपुर के राधेश्याम ने बताया कि बुधवार की रात घर के सारे लोग सो रहे थे। आधी रात को आग लगने से घर में रखा सामान तीन चारपाई, अनाज, बिस्तर, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। बताया कि बकरी का एक बच्चा भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed