फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अफसरों की लापरवाही बिजली व्यवस्था चरमराई

Thu, 16 Jan 2020 09:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिकुनियां। अफसरों की लापरवाही से नेपाल बॉर्डर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली सप्लाई करने का दावा तो करती है, लेकिन तिकुनियां उपकेंद्र के लापरवाह अफसरों के कारण क्षेत्र में सात से आठ घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर होने से छात्र भी परेशान हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बिजली का आलम यह है कि सुबह छह बजे चली जाती है। इसके बाद सुबह दस बजे आती है। एक घंटे बाद फिर गुल हो जाती है। शाम चार बजे फिर दो घंटे के लिए सप्लाई आती है। फिर आठ बजे से सुबह छह बजे तक बिजली कहने को ही रहती है। इस बीच कई बार बिजली दो-दो घंटे गायब हो जाती है। रात भर बिजली की आवाजाही और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। जिला पंचायत सदस्य कुलदीप शर्मा ने बताया अघोषित विद्युत कटौती से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई भी सुबह-शाम प्रभावित होती है। नगर व्यापार मंडल महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि कई बार बिजली अधिकारियों को पत्र लिखकर रोस्टर के मुताबिक बॉर्डर इलाके में बिजली दिए जाने की मांग की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

ऊपर से कटौती होती है। इसमें हम लोग भी क्या करें। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
-विकास सिंह अवर अभियंता, उपकेंद्र (बिजली) तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed