फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

गन्ना वाहन बन रहे जाम का कारण, राहगीर परेशान

Thu, 16 Jan 2020 09:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना वाहनों पर कोई रोक नहीं
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम के साथ सड़क हादसों का भी बना रहता है खतरा
पलियाकलां। नगर में गन्ना वाहनों के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। भारी वाहनों के साथ ही ओवरलोडिंग यहां की प्रमुख समस्या बन गई है। ओवरलोड गन्ना वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सिनेमा तिराहे का सबसे बुरा हाल है। घंटों जाम सिनेमा तिराहे तक लगा रहता है। सिनेमा तिराहे के साथ ही बाईपास रोड, निघासन रोड, संपूर्णानगर रोड, चंदनचौकी रोड पर ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना वाहनों से जाम की स्थिति के साथ ही जान का खतरा भी बना रहता है। इसको लेकर होमगार्ड सिनेमा चौराहे पर पुलिस की तरफ से लगाए गए हैं जो पूरा दिन जाम के झाम से निजात दिलाने की कोशिश करते हैं। बावजूद इसके लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सका।

सीन-1
सड़क पर गिर जाता है गन्ना
फोटो संख्या 15एलकेएच401
केंद्रों से निकलने वाले ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसमें यह ट्रक ओवरलोड होने के साथ ही ओवरहाइट भी होते हैं जिनसे लोगों को दिक्कतें होती हैं। कभी-कभार इन ओवरलोड वाहनों से गन्ना नीचे भी गिर जाता है जिससे जान का खतरा भी बना रहता है। लेकिन इसके बाद भी ढाले से ऊपर तक गन्ना भरकर वाहन सड़कों पर बराबर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


सीन-2
डबल ट्रॉलियां जोड़ने के बाद भी भरते हैं ओवरलोड गन्ना
शहर में आने वाले कई वाहन ऐसे होते हैं जो डबल ट्रॉलियां जोड़ने के बाद भी ओवरलोड गन्ना भरे होते हैं। इसमें यह वाहन इतनी तेज से चलाते हैं कि लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसके लिए कोई मानक भी नहीं बनाए गए हैं जिसके चलते धड़ल्ले से यह ओवरलोड डबल ट्रॉलियां इलाके में आ रही हैं तथा चीनी मिल को गन्ना सप्लाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-3
कभी-कभार तारों से छू जाता है ओवरहाइट भरा गन्ना
सिनेमा तिराहे पर जगह कम होने के कारण बिजली के तार काफी नीचे झूलते रहते हैं। इसमें ओवरहाइट व ओवरलोड गन्ना वाहन कभी-कभार तारों से भी छू जाते हैं। जिससे तारों के टूटने के साथ ही आने-जाने वालों के लिए भी खतरा बना रहता है। सिनेमा तिराहे पर कम जगह होने के कारण इन वाहनों को निकालने में भी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed