फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

50 लाख की आबादी पर दो की जरूरत.. तैनात सिर्फ एक एएसपी

Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। क्षेत्रफल की दृष्टि से 50 लाख आबादी के साथ लखीमपुर खीरी यूपी का सबसे बड़ा जिला है। जहां महिला थाना समेत 23 थाने व 20 से अधिक पुलिस चौकियां हैं लेकिन हाल देखिए कि इस जिले में एक एएसपी ही तैनात है जबकि पड़ोसी क्षेत्र शाहजहांपुर, हरदोई सहित अन्य कई जिलों में दो एएसपी तैनात हैं। हालांकि साल भर पहले जिले को दो भागों में बांटकर पूर्वी के पद पर प्रशिक्षु आईपीएस प्रशांत कुमार को तैनात किया गया था, लेकिन दो महीने के बाद पूर्वी एएसपी का तबादला होने के बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। जिस कारण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

साल भर पहले पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश के नौ जिलों के साथ लखीमपुर खीरी में भी अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के दो पद सृजित किए थे। जिसमें जिले को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बांटा गया था। पहले से तैनात एएसपी घनश्यम चौरसिया को पश्चिमी व स्थानांतरित होकर आए आईपीएस प्रशांत वर्मा को एएसपी पूर्वी बनाया गया था लेकिन पूर्वी एएसपी का तबादला होने के बाद से 50 लाख की आबादी पर एक ही एएसपी रह गए हैं। एसपी पूनम का कहना है कि उन्होंने शासन से जिले में एक और एएसपी की तैनाती के लिए पत्र लिखा है और जल्द ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वी व पश्चिमी में यह थाने शामिल
पूर्वी क्षेत्र में सीओ सर्किल सदर, धौरहरा, निघासन को शामिल किया गया है जबकि पश्चिम क्षेत्र में पलिया, गोला, मोहम्मदी और मितौली सर्किल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed