फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अमेरिका-ईरान विवाद के चलते सोने-चांदी की कीमतें आसमान पर

Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। सोने चांदी के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। इसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए तनाव के साथ कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे सहालग को भी माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में भले की चांदी के दामों में कोई खास इजाफा न हुआ हो, लेकिन सोने का भाव में दो हजार रुपये तक की वृद्धि हुई है। सराफा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सोना इंटरनेशनल करेंसी के रूप में माना जाता है। अमेरिका ने ईरान पर जब पहला हमला किया था तो उस दिन दामों में करीब तीन फीसदी उछाल आया था। उसके बाद निरंतर सोने के भाव में तेजी बनी हुई है। सराफा कारोबारियों का मानना है कि यदि तनाव कम न हुआ तो सहालग के दौरान इसमें और तेजी आ सकती है। यहा कारण है सहालग नजदीक होने के बावजूद बाजार ठंडा है।
विज्ञापन

नए साल के पहले सप्ताह को देखें तो चांदी की कीमत जहां दो सौ रुपये बढ़ी वहीं वहीं पीली धातु के दामों में दो हजार रुपये का इजाफा हुआ। 21 दिसंबर को सोने की कीमत जहां 38,180 रुपये थी तो वहीं 31 दिसंबर को आठ सौ रुपये बढ़कर 38,980 रुपये हो गई। इसके बाद अमेरिका ओर ईरान के मध्य शुरू हुए तनाव से पीली धातु के दाम में ऐसा उछाल आया कि दस जनवरी को सोने के दाम 40,080 रुपये पर जा पहुंचे। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा होने के कारण इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

‘पीली धातु में निवेश है सुरक्षित’
सराफा कारोबारी बताते हैं कि सोने में निवेश सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि निरंतर इसके दामों में बढ़ोतरी होती है और जरूरत पड़ने यह पैसों की जरूरत को भी पूरा करता है। इसलिए लोग सोना खरीदना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में सोने की कीमत में काफी वृद्धि हुई है। सहालग भी शुरू होने को हैं। महंगाई के कारण लोग जरूरत की चीजें ही खरीद रहे हैं।
-विमलेश सिंह भदौरिया
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर विश्व बाजार पर पड़ा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी है। महंगाई के कारण बाजार में सन्नाटा है।

-राकेश कुमार गुप्ता
सचिव, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन
ईरान- अमेरिका के बीच बढ़े तनाव से सोने की कीमते बढ़ गई हैं। इससे कारोबार थम गया है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। महंगाई के कारण जरूरतमंद बहुत ही आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
-आलोक रस्तोगी
अध्यक्ष, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन
एक सप्ताह में सोने की कीमतें
तीन जनवरी- 39,880
चार जनवरी- 40,080
पांच जनवरी- 40,080
छह जनवरी- सोमवार बंदी
सात जनवरी- 40,580
आठ जनवरी- 40,580
नौ जनवरी-40,580
दस जनवरी- 40,080
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed