फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

तीन दुकानों के खाद लाइसेंस किए गए निलंबित, बाकी को नोटिस जारी

Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को चार अफसरों के नेतृत्व में टीम ने अलग अलग तहसील क्षेत्रों में उर्वरक की दुकानों में कुल 102 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 31 खाद के नमूने भरे गए। टीम को देखकर 15 दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए, जिनको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने लखीमपुर और गोला तहसील क्षेत्र में दुकानों की जांच की और जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रेशु कुमार गौतम ने तहसील धौरहरा और निघासन में खाद और कीटनाशक दुकानों की जांच कर नमूने भरे। भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती रामशिष्ट ने तहसील पलिया क्षेत्र की खाद दुकानों की जांच की। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना प्रमोद कुमार ने मितौली और मोहम्मदी क्षेत्र की खाद दुकानों की जांच कर नमूने भरे और जो खाद विक्रेता अपनी दुकान बंद करके भाग गए, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकान में निर्धारित मात्रा से ज्यादा उर्वरक रखने वालों व खाद लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैशमेमो, पॉस मशीन नहीं दिखा पाने वाले खाद विक्रेताओं का खाद लाइसेंस निलंबित किया जाएगा और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed