फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

नोडल एडीजी के निरीक्षण में फेल प्रभारी निरीक्षक रिवर्ट

Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी-जंगबहादुरगंज। नोडल अफसर एडीजी के निरीक्षण के दौरान फेल हुए प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पर आखिरकार गाज गिर गई। एसपी पूनम ने उन्हें रिवर्ट कर अपराध शाखा में भेजा है। अभी किसी प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। इंस्पेक्टर अपराध फिलहाल प्रभारी निरीक्षक का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए नोडल अफसर एडीजी (सीबीसीआईडी) एसके माथुर ने 23 अक्तूबर को पसगवां कोतवाली का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें भीषण गंदगी मिली थी। अभिलेख भी अधूरे मिले थे। चाबी न मिल पाने के कारण एडीजी मालखाने का भी निरीक्षण नहीं कर सके थे। इसके अलावा महिला अपराधों पर की गई कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं मिली थी। इससे नोडल अफसर थाने से संतुष्ट नहीं थे। इससे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि एडीजी की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई हुई है। एसपी पूनम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शैलैंद्र सिंह को रिवर्ट कर पसगवां से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। अभी किसी इंस्पेक्टर की प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती नहीं की है। इंस्पेक्टर अपराध फतेह सिंह को प्रभारी निरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed