फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पीपीओ पर तथ्य छिपाकर गृह जनपद में नौकरी करने का आरोप, जांच शुरू

Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। जनपद में तैनात जिला कृषि रक्षा अधिकारी (पीपीओ) पर तथ्य छिपाकर गृह जनपद में नौकरी करने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि पीपीओ के पिता पलिया के रानीनगर कालोनी में निजी मकान में रहते हैं और खेती की जमीन भी है। पीपीओ ने भी संपूर्णानगर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटर तक पढ़ाई की है और मतदाता पहचान पत्र भी बना हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आदित्य कुमार सिंह निवासी शामली रोड बढ़ाना मुजफ्फरनगर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पीपीओ डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने सर्विस बुक में स्थायी पता गांव रजघटिया पोस्ट कप्तानगंज जिला आजमगढ़ दर्शाया है, जबकि उनके पिता समेत पूरा परिवार पलिया के रानीनगर कॉलोनी में कई दशकों से रहता है। पीपीओ ने संपूर्णानगर के कॉलेज में पढ़ाई की और इसी जिले के मतदाता भी हैं। शिकायतकर्ता ने सुबूत के तौर पर कुछ अभिलेख भी संलग्न किए हैं। इसमें पीपीओ का मतदाता पहचान पत्र का विवरण भी शामिल है। उधर, पीपीओ डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने कहा है कि हमारे पिताजी संपूर्णानगर चीनी मिल में नौकरी करते थे, जो बाद में पलिया के रानीनगर में मकान बनाकर रहने लगे, लेकिन मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी हैं। पैतृक संपत्ति आजमगढ़ में ही हैै। इसलिए सर्विस के रिकार्ड में आजमगढ़ का स्थायी पता दिया है। संपूर्णानगर में पढ़ाई की बावत कहा कि पिताजी चीनी मिल में नौकरी करते थे, जिनके साथ रहकर हाईस्कूल और इंटर तक यहां पढ़ाई की। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वह बाहर चले गए थे। उन्होंने शिकायतकर्ता के आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को आजमगढ़ का मूल निवासी बताया है।
विज्ञापन

ऐसी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है, जिसकी जांच मुझे मिली है। इस मामले में पीपीओ से जवाब मांगा है। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद ही शिकायत का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed