फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

30.88 करोड़ लागत से संपर्क मार्गों से जुड़ेंगे 58 गांव

Fri, 10 Jan 2020 07:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
250 आबादी वाले गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले 58 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए 30 करोड़ 88 लाख एक हजार की लागत से 45.32 किमी सड़क बनाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन डिवीजनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए नई सड़कें बनाने के लिए जिम्मेदारी मिली है। प्रांतीय खंड डिवीजन क्षेत्र में 23 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। एक्सईएन नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 23 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए 18.275 किमी सड़क बनाई जाएगी, जिस पर 11.63 करोड़ रुपये लागत आएगी। निर्माण खंड प्रथम क्षेत्र में 19 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए काम कराया जाएगा। एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने बताया है कि कुल 12.345 किमी सड़क बनाई जाएगी, जिस पर नौ करोड़ 22 लाख 92 हजार रुपये लागत आएगी। इसी तरह निर्माण खंड तीन क्षेत्र में 14 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। एक्सईएन योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 14.70 किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिस पर 10 करोड़ दो लाख 18 हजार रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन


इन संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
करीब एक किमी लंबे ढकिया-बरगूजर संपर्क मार्ग का निर्माण 64.88 लाख से कराया जाएगा। 700 मीटर लंबे रजवापुर संपर्क मार्ग का निर्माण 42.42 लाख, 900 मीटर लंबे पिपरिया संपर्क मार्ग पर 54.66 लाख, 650 मीटर लंबे सरदार झाला संपर्क मार्ग पर 40.63 लाख, 1.2 किमी लंबे आश्रमपुरवा मार्ग के निर्माण में 78.11 लाख रुपये लागत आएगी। इसी तरह चंद्रभानपुरवा संपर्क मार्ग पर 46.72 लाख, मैनी संपर्क मार्ग पर 81.50 लाख, कुल्हौरा संपर्क मार्ग पर 77.23 लाख तुरकेहटा हटहटपुर संपर्क मार्ग पर एक करोड़ 91 हजार रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों डिवीजनों में 58 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए स्वीकृति मिल गई है। काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनमें कार्य शुरू हो जाएगा।
नरेंद्र कुमार यादव, एक्सईएन, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed