फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल

Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दिन में गुनगुनी धूप से मिली राहत, सूरज के ढलते ही बढ़ी गलन, आज कोहरा पड़ने की संभावना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सुबह गुनगुनी धूप से जहां लोगों को राहत मिली वहीं सूर्यास्त होते ही गलन बढ़ गई। रात में पारा गिरने से पशु-पक्षी भी परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार सुबह सूर्य देवता के दर्शन होते ही लोगों को धूप से राहत मिली लेकिन सर्द हवाओं के चलते गलन कम नहीं हुई। दोपहर में हल्की धूप खिली रही लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। उधर, बिजुआ के तराई इलाके में एक तरफ नदी और दूसरी तरफ जंगल होने से शाम को ठंडक बढ़ गई। सुबह तेज धूप निकली तो लोगों ने अपने काम निपटाए लेकिन शाम को जैसे-जैसे दिन ढला, पारा गिरने लगा। शाम छह बजे पारा 18 डिग्री से 14 डिग्री पर आ गया। शाम को लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास बैठे दिखे। इधर, धौरहरा क्षेत्र में रात का तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया। सर्द हवाओं ने कटरी क्षेत्र के लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गर्म कपड़े बांट दिलाई ठंड से राहत
निघासन। गांव तेलियार निवासी मेहरुन निशा शुक्रवार को जब अपनी समस्या लेकर पढुआ चौकी पहुंची तो वह ठंड से कांप रही थी। जिसे देख पढुआ चौकी प्रभारी हनुमंत तिवारी ने पहले आग जलवाई और उसके बाद उनको स्वेटर, मोजा और एक शॉल दी। साथ ही अपनी गाड़ी में बैठाकर उन्हें गांव लेकर पहुंचे और उनकी समस्या का निस्तारण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed