फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

लेखपालों की हड़ताल जारी, काम पर लौटने का प्रस्ताव ठुकराया

Fri, 27 Dec 2019 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। डीएम द्वारा लेखपालों से काम पर लौटने की अपील पर एडीएम ने हड़ताली पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया, जिसमें जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह की अगुवाई में गए प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता के बाद ही हड़ताल स्थगित करने की बात कही है।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने 16वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि जिलामंत्री अमरीश कुमार के साथ सभी सातों तहसीलों के अध्यक्ष-मंत्री एडीएम से वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एडीएम से बताया है कि शासन को अवगत करा दें कि वह प्रांतीय कार्यकारिणी से वार्ता कर कार्य बहिष्कार का स्थायी हल निकाले। इससे लेखपाल आम जनता के कार्यों और समस्याओं को निस्तारित कर सकें। शासन द्वारा जारी लेखपालों को दी गई 15 बिंदुओं की सुविधाओं के बारे पदाधिकारियों ने खंडन किया। संचालन जिलामंत्री अमरीश कुमार और दीपक वर्मा ने किया। धरने में रामकृष्ण मिश्रा, मनोज शुक्ला, रामविलास भारती, अनुराग शुुक्ला, शशांक शेखर शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, अमित भारती, अनुज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed