फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

लिपिक की अलमारियों से गायब मिले महत्वपूर्ण अभिलेख

Fri, 27 Dec 2019 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बांकेगंज। कस्बा स्थिति सामुदायिक केंद्र से तबादला हो चुके कनिष्ठ लिपिक ज्ञानदीप शर्मा ने जब उनकी जगह आए लिपिक को चार्ज न देने पर जब एसीएमओ (तृतीय) की उपस्थिति में अलमारियों का ताला तोड़ा गया तो कई महत्वपूर्ण अभिलेख गायब मिले। अब स्थानांतरित लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कनिष्ठ लिपिक ज्ञानदीप शर्मा का नौ माह पहले तबादला हो गया था। उनकी जगह पर आए लिपिक निकित रस्तोगी को वह हीला हवाली कर रहा था। ज्ञानदीन महत्वपूर्ण अभिलेखों को अपनी दो अलमारियों में बंद कर बांकेगंज सीएचसी नहीं आ रहा था। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब वह चार्ज देने नहीं आया तो मंगलवार को शाम चार बजे सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर एसीएमओ (तृतीय) डॉ. रवींद्र नाथ ने अधीक्षक डॉ. केके रंजन, डॉ. अनीसुल हसन अंसारी, फार्मास्स्टि चंद्रशेखर के सामने अलमारियों का ताला तोड़ कर उसके अंदर बंद महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अलमारियों से मिली पत्रावलियों की सूची भी बनाई गई। इसमें कुल 172 पत्रावलियां मिली। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक अलमारियों से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब भी मिले है।
विज्ञापन

उधर एसीएमओ/ प्रभारी सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि बांकेगंज सीएसची में अभिलेखों की पड़ताल में कई अभिलेख गायब मिले हैं। इस संबंध में संबधित लिपिक को नोटिस जारी कर अभिलेख वापस करने का निर्देश दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी अभिलेख वापस नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed