{"_id":"5dd6d0bb8ebc3e54846b60c5","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3849037124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थानों पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर एसपी अपराध समीक्षा बैठक में काफी सख्त रहीं। उन्होंने कहा कि शिकायत को गंभीरता से सुने और उसका निष्पक्ष निस्तारण कराएं। अगर इसमें कोई लापरवाही हुई तो निश्चित कार्रवाई होगी।
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व एसपी पूनम ने जिले के सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। संबंधितों को कार्रवाई कर निस्तारण कराने के आदेश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनके क्षेत्र के विषय में गहन जानकारी रखने और सूचनाओं का संकलन कर अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में थानावार दर्ज अपराधों की समीक्षा की। गंभीर अपराधों के लंबित अभियोगों का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष समयबद्ध जांच व विधिक कार्यवाही करें। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न अभियानों में और बेहतर कार्यवाही करे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लें और उसका निष्पक्ष तरीके से निस्तारण कराएं। यदि कोई पीड़ित आकर उनके पास कहता है कि थाने पर भेदभाव हुआ। उसे न्याय नहीं मिला तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसपी शैलेंद्र लाल के अलावा सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक और एसओ मौजूद रहे।