{"_id":"5dd5798d8ebc3e54d8060255","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3847861159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी की दुकान से बरामद हुई दस किलो पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी की दुकान से बरामद हुई दस किलो पॉलिथीन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया और कई दुकानों पर छापा मारा। करीब 15 किलो पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों से नौ हजार का जुर्माना वसूला।
योगी सरकार को पॉलिथीन प्रतिबंधित किए हुए एक साल से अधिक का समय हो रहा है इसके बावजूद शहर में इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन में ही सामान बेच रहे हैं। इसके खिलाफ पालिका के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने बुधवार दोपहर बाद अभियान शुरू किया। पालिका और पुलिस की टीम ओवरब्रिज होते हुए गुड़ मंडी और फिर वहां से संकटा देवी के रास्ते किराना बाजार पहुंची। वहां पर किराना व्यापारी की दुकान पर छापा मारकर दस किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त कर छह हजार का जुर्माना वसूला। इसके बाद पालिका टीम ने सब्जी बेच रहे दुकानों के पास से भी पॉलिथीन जब्त की। एसआई विजय प्रकाश शुक्ला, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सर्वेयर अमित सोनी, ब्रम्हानंद, गंगा सिंह, शमशाद आदि मौजूद रहे।
अभियान चलाकर 15 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त कर करीब नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी