फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अब जूनियर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार

Thu, 21 Nov 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारियों की पीएफ राशि में हुए करोड़ों के घोटाले के बाद से विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का सिलसिला जारी है। बुधवार को राजकीय विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चार दिवसीय कार्य बहिष्कार/धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया है। सबने एक स्वर में पांच सूत्री मांगों के जल्द निस्तारण की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम में कार्यरत कर्मियों के जीपीएफ/सीपीएफ राशि की सुरक्षा गारंटी (गजट) जारी किया जाए। पीएफ घोटाले की पारदर्शी ढंग से जांच कराई जाए और इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने मांग रखी है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न ट्रस्टों में संचित धनराशि रखने का श्वेत पत्र जारी कराया जाए। बोर्ड ऑफ ट्रस्ट का पुनर्गठन कर पारदर्शी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम के कर्मियों के जीपीएफ/ईपीएफ खाते में संचित राशि का विवरण कारपोरेशन के वेबसाइट पर अपडेट कराया जाए। कार्य बहिष्कार में जेई रवि कुमार विश्वकर्मा, आशीष कनौजिया, विजय शर्मा, सर्वेश सिंह विश्वकर्मा, कमलेश दीक्षित, कुलदीप मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed