{"_id":"5dd57a488ebc3e54fc11dce6","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3847739127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसओ की टीम शनिवार को करेगी तहसील का ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसओ की टीम शनिवार को करेगी तहसील का ऑडिट
विज्ञापन
पलियाकलां। शासन की तरफ से तहसील भवन को कारपोरेट कंपनियों के दफ्तरों की तरह सजाया गया है। इसी के तहत पलिया तहसील को आईएसओ प्रमाण पत्र दिलाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार सहित पूरा तहसील प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। इसको लेकर बैठकों, साफ-सफाई, रंगरोगन का कार्य युद्ध स्तर से तेज है। शनिवार को आईएसओ की टीम आकर अंतिम ऑडिट करेगी जिसके बाद प्रमाण पत्र मिलने की सही जानकारी मिल सकेगी।
बता दें कि आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए तहसील के आधारभूत ढांचा में सुधार, संसाधन उपलब्ध, कार्यालय को व्यवस्थित करने के कार्य के साथ ही तहसील भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, परिसर में सड़क व इंटरलॉकिंग निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण, पार्क का विकास एवं पार्किंग की व्यवस्था की जाती है। इसी को देखते हुए आईएसओ की टीम आकर मुआयना करती है और उसके बाद प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। इसी क्रम को देखते हुए पलिया तहसील का भी अंतिम ऑडिट शनिवार को होना है जिसको लेकर युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। आईएसओ टीम के दो सदस्य यहां रुककर लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जिनके अनुसार ही कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें तहसील में रखे अभिलेखों की इंट्री कंप्लीट, अलमारियां में बेहतर रखरखाव, सभी कार्यालयों को एक ही रंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम पूजा यादव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री के साथ बैठक की और आईएसओ के लिए सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बुधवार को भी एसडीएम, तहसीलदार ने सभी कक्षों का बारी-बारी से जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। तहसील में बेतरतीब खड़े वाहन चालकों को पहले हिदायत दी गई बाद में उनके वाहनों से हवा भी निकाली गई। जिसके बाद तहसील की सड़कें खाली हो सकीं। इस दौरान अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।